पाकिस्तान परमाणु हथियारों का प्रथम इस्तेमाल नहीं करेगा : जरदारी (लीड-1)

नई दिल्ली, 22 नवंबर (आईएएनएस)। एक महत्वपूर्ण घोषणा में पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफअली जरदारी ने कहा कि उनका देश भारत के खिलाफ परमाणु हथियारों का प्रथम इस्तेमाल नहीं करेगा। इसके साथ ही उन्होंने एक व्यापक दक्षिण एशियाई गैर परमाणु संधि का भी समर्थन किया।

जरदारी यहां शनिवार को आयोजित हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट को इस्लामाबाद से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित कर रहे थे।

यह पूछे जाने पर कि क्या पाकिस्तान परमाणु हथियारों के प्रथम इस्तेमाल न करने की नीति अपनाएगा, जरदारी ने कहा "मैं परमाणु युद्ध के बिल्कुल खिलाफ हूं।''

उन्होंने कहा "मुझे उम्मीद है कि हम इस स्थिति(परमाणु हथियारों के इस्तेमाल) में कभी नहीं पहुंचेंगे। मैं एक दक्षिण एशियाई गैर परमाणु संधि के पक्ष में हूं।''

जरदारी ने सवाल किया "मैं अपनी संसद को इसके लिए तैयार कर सकता हूं। लेकिन क्या आप(भारत) अपनी संसद को इसके लिए तैयार कर सकते हैं?''

अभी तक परमाणु हथियारों के प्रथम इस्तेमाल न करने के सिद्धांत को अपनाने को लेकर पाकिस्तान का रवैया नकारात्मक रहा है।

ज्ञात हो कि भारत व पाकिस्तान दोनों परमाणु हथियार संपन्न देश हैं। भारत ने वर्ष 1998 में परमाणु परीक्षण के बाद परमाणु हथियारों के प्रथम इस्तेमाल न करने की नीति की घोषणा की थी।

भारतीय रणनीतिक विशेषज्ञ के. सुब्रमण्यम ने जरदारी की टिप्पणी को पाकिस्तान की नीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव बताया।

दूसरी ओर पाकिस्तान में भारत के पूर्व राजदूत टी.सी.ए. रंगाचारी ने कहा "हमें इंतजार करना है और देखना है। प्रथम इस्तेमाल न करने के सिद्धांत को लेकर जरदारी की टिप्पणी को उनके उस बयान से जोड़ कर देखा जाना चाहिए, जिसमें उन्होंने एक दक्षिण एशियाई गैर परमाणु संधि पर जोर दिया था।''

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+