कश्मीर हिंसा में 2 मरे, 10 घायल (लीड-2)

श्रीनगर, 22 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव का विरोध कर रहे अलगाववादी प्रदर्शनकारियों पर शनिवार को पुलिस और अर्धसैनिक बलों द्वारा की गई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और 10 घायल हो गए। इस मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

बारामूला में एक चिकित्सक ने आईएएनएस को बताया कि गंभीर रूप से 10 घायलों को हमने श्रीनगर अस्पताल में रेफर किया है।

उधर, एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा, "पूरे मामले की जांच बारामूला के अतिरिक्त जिलाधिकारी करेंगे, जहां यह घटना हुई है।"

पुलिस के मुताबिक उत्तर कश्मीर में बारामूला कस्बे के खानपोरा इलाके में कांग्रेस उम्मीदवार मीर मुश्ताक के सुरक्षाकर्मियों द्वारा की गई गोलीबारी में मंजूर अहमद कुमार नाम के एक लड़के की मौत हो गई। वह 10वीं कक्षा का छात्र था।

मंजूर के शव को लेकर प्रदर्शनकारियों ने जुलूस निकाला और इस दौरान अर्धसैनिक बलों द्वारा की गई गोलीबारी में दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों में तनवीर अहमद शेख की अस्पताल में मौत हो गई।

गौरतलब है कि शुक्रवार को चुनाव विरोधी प्रदर्शनों के बाद बारामूला में कर्फ्यू लगा दिया गया था। यहां सात दिसंबर को मतदान होना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+