अमेरिका में मृत मिली युवती के परिजनों को दहेज हत्या की आशंका
हैदराबाद, 22 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका में लास एंजेलिस के नजदीक अपने घर में मृत पाई गई आंध्रप्रदेश की 24 वर्षीया युवती के परिवार वालों ने आशंका जताई है कि उसकी मृत्यु का संबंध दहेज की मांग से भी हो सकता है।

गोली सुषमा का शव लास एंजेलिस के नजदीक नार्थब्रिज शहर में उसके घर के स्टोर में मिला था। एक साफ्टवेयर इंजीनियर गोली सुरेश बाबू के साथ सुषमा का विवाह अप्रैल 2006 में हुआ था। वह पिछले एक वर्ष से अमेरिका में थी।
सुषमा के पिता वी.कनकराजन के अनुसार उन्हें अपनी पुत्री की मृत्यु की सूचना शुक्रवार को लास एंजेलिस में रहने वाली रिश्तेदार हारिका से मिली। उनका कहना है कि दामाद को कई बार फोन करने के बावजूद उसने कोई उत्तर नहीं दिया। इससे उसकी भूमिका पर संदेह होता है।
सुषमा के रिश्तेदारों का कहना है कि उन्हें बाबू के अभिभावकों से भी कोई सूचना नहीं मिली, जो यहीं रहते हैं। उन्होंने कहा कि बाबू को शिकायत थी कि उसका विवाह समारोह भव्य नहीं था। वह दहेज में मिले 10 लाख रुपयों से भी असंतुष्ट था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications