संघ ने किया अपने नेताओं का बचाव
नई दिल्ली, 22 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अपने दो नेताओं इंद्रेश कुमार और मोहन भागवत का बचाव किया है जिनका नाम मालेगांव विस्फोट की जांच के दौरान उछला है।
संघ ने सरकार पर आरोप लगाया है कि वह अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए देश को गुमराह कर रही है।
दरअसल मीडिया की एक रिपोर्ट में आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) के एक सूत्र के हवाले से कहा गया था कि मालेगांव विस्फोट के आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित ने आशंका जाहिर की है कि संघ के महासचिव मोहन भागवत और राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद के सदस्य इंद्रेश पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के हाथों बिके हुए हैं।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया था के पुरोहित ने संघ के इन दोनों नेताओं की हत्या की साजिश भी रची थी।
संघ के नेता मदनदास देवी ने संवाददाताओं से कहा कि इंद्रेश संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं और उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोप गलत हैं।
उन्होंने एटीएस की भी आलोचना की और कहा कि वह देश को भ्रमित कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications