तैयार हो रही है ओबामा की टीम

वाशिंगटन, 22 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपनी नई टीम के लिए वित्त और विदेश मामलों के मंत्रियों का चुनाव लगभग पूरा कर लिया है।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अमेरिकी मीडिया में चर्चा है कि ओबामा प्रशासन में वित्त मंत्रालय न्यूयार्क फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष टिमुथी गाइटनर के जिम्मे होगा वहीं हिलेरी क्लिंटन विदेश मंत्रालय का कार्यभार संभालेंगी।

अमेरिकी प्रसारक 'एनबीसी' की रिपोर्ट के अनुसार ओबामा अपनी आर्थिक मामलों की टीम का खुलासा सोमवार को करेंगे।

गाइटनर को वित्तमंत्री नियुक्त करने की योजना के समाचारों के बाद शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में भी भारी तेजी आई। देश के सभी बड़े सूचकांकों में छह प्रतिशत से अधिक वृद्धि हुई और डाउ जोंस औद्योगिक सूचकांक करीब 500 अंक ऊपर बंद हुआ।

दूसरी ओर समाचार पत्र 'न्यूयार्क टाइम्स' ने शुक्रवार को अपनी वेबसाइट पर समाचार दिया कि हिलेरी ने ओबामा के प्रशासन में विदेशमंत्री का पद स्वीकार करने का निर्णय लिया है।

हालांकि ओबामा की सत्ता हस्तांतरण टीम ने कहा है कि वह फिलहाल कैबिनेट गठन को लेकर की जा रही अटकलबाजियों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+