विस चुनाव : मतदान केंद्र में 478 मतदाता, मत पड़े 510

रायपुर, 22 नवंबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के चुनाव के दौरान रायपुर जिले के एक मतदान केंद्र में फर्जी मतदान का मामला प्रकाश में आया है। इस मतदान केंद्र में 510 मतदाताओं ने अपने मताधिकार को प्रयोग किया जबकि वहां मतदाताओं का कुल संख्या ही 478 है।

अधिकारियों के मुताबिक सूबे के चार चुनाव अधिकारियों पर इसकी गाज भी गिर गई। उनको निलंबित कर दिया गया है।

अभानपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव मानिकचौरी के 176 नम्बर मतदान केंद्र में 20 नवम्बर को हुए मतदान के सौ फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इस मतदान केंद्र पर तैनात सभी चार चुनाव अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। जिले के चुनाव अधिकारियों ने इस मतदान केंद्र में फिर से चुनाव कराने की सिफारिश की है।

इस विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र साहू और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद चन्द्रशेखर साहू चुनाव मैदान में हैं। मानिकचौरी गांव चन्द्रशेखर साहू का पैतृक गांव है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+