दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को पारी से हराया

बोएमफोंटेन (दक्षिण अफ्रीका), 22 नवंबर (आईएएनएस)। तेज गेंदबाज डेल स्टेन (63/5) की घातक गेंदबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने आउटसोरेंस ओवल क्रिकेट मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच के अंतिम दिन शनिवार को बांग्लादेश को एक पारी और 129 रनों से हरा दिया।

दक्षिण अफ्रीका ने टॅास हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान ग्रीम स्मिथ (157) और हाशिम अमला (112) की शतकीय पारियों की बदौलत अपनी पहली पारी में 9 विकेट पर 441 रन बनाए थे।

जवाब में बांग्लादेश की टीम अपनी पहली पारी में 153 रन ही बना सकी थी। इस लिहाज से उसे फालोऑन खेलना पड़ा। दूसरी पारी में भी बांग्लादेश की टीम 51.5 ओवरों में 159 रनों पर पेवेलियन लौट गई।

दूसरी पारी में बांग्लादेश के लिए मेहराब हुसैन जूनियर ने सबसे अधिक 43 रन बनाए और अंत तक आउट नहीं हुए। इसके अलावा जुनैद सिद्दीकी ने भी 27 रन बनाए जबकि छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से मखाया एंटिनी और जैक्स कैलिस ने भी दो-दो विकेट लिए। कप्तान स्मिथ को 'मैन ऑफ द मैच' खिताब से नवाजा गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+