हिमाचल प्रदेश ऊर्जा निगम लिमिटेड को 'उत्कृष्ट पुरस्कार'

शिमला, 22 नवंबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश ऊर्जा निगम लिमिटेड को नई दिल्ली स्थित आर्थिक अध्ययन संस्थान ने ऊर्जा विकास गतिविधियों में सराहनीय योगदान के लिए प्रदेश ऊर्जा निगम को 'उत्कृष्ट पुरस्कार' से सम्मानित किया है।

तमिलनाडु के पूर्व राज्यपाल भीष्म नारायण सिंह ने हिमाचल प्रदेश ऊर्जा निगम लिमिटेड के निर्देशक सी. एम. वालिया को यह सम्मान प्रदान किया।

हिमाचल प्रदेश ऊर्जा निगम लिमिटेड के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य ऊर्जा निगम ने मार्च, 2007 तक 3000 मेगावाट ऊर्जा तथा वर्ष 2022 तक 5000 मेगावाट ऊर्जा उत्पादित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके अतिरिक्त निगम द्वारा थर्मल पॉवर परियोजना के माध्यम से 1000 मेगावॉट अतिरिक्त ऊर्जा का उत्पादन तथा राज्य एवं इससे बाहर संयुक्त व सार्वजनिक-निजी भागीदारी के माध्यम से 500 मेगावाट ऊर्जा उत्पादित करने का प्रस्ताव निगम के विचाराधीन है।

उन्होंने कहा कि ऊर्जा निगम प्रदेश में पायलट-डेमोन्सटेशन प्रोजेक्ट के माध्यम से सौर ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में 'ग्रिड इंटरऐक्टिव फोटोवोल्टिक पॉवर जेनरेशन सिस्टम' में भी निवेश के इच्छुक है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+