गोल्फ विश्व कप : जीव को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद
शेनझेन (चीन), 21 नवंबर (आईएएनएस)। हाल ही में सिंगापुर ओपन खिताब जीतने वाले भारत के स्टार गोल्फ खिलाड़ी जीव मिल्खा सिंह को भरोसा है कि अपने साथी ज्योति रंधावा के साथ वह गुरुवार से शुरू हो रहे गोल्फ विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
विश्व कप में भारत की संभावनाओं को लेकर जीव ने कहा, "किसी भी आयोजन में भारत का प्रतिनिधित्व करके अच्छा लगता है। भारत में गोल्फ बड़ी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। अगर हम विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहे तो इससे हमारे देश में भी इस खेल को फायदा मिलेगा।"
जीव और रंधावा दूसरा पहली बार विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। हालांकि रंधावा ने 2005 में विश्व कप में हिस्सा लिया था। भारतीय टीम पांचवें स्थान पर रही थी। विश्व कप में भारत का यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
विश्व कप का आयोजन 27 से 30 नवंबर तक मिशन हिल्स गोल्फ क्लब में होना है। इसमें 28 देश शिरकत करेंगे। प्रत्येक देश से दो खिलाड़ियों की टीम इसमें शिरकत करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।