शेयर बाजारों में गिरावट जारी (लीड-1)
मुंबई, 20 नवंबर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में गिरावट जारी है। गुरुवार को सेंसेक्स 323 और निफ्टी 82 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए।
बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' बुधवार के मुकाबले 322.77 अंकों (3.68 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 8,451.01 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 8,540.46 के सबसे ऊपरी स्तर और 8,316.39 के सबसे निचले स्तर भी पहुंचा था।
सुबह सेंसेक्स बुधवार के मुकाबले 372.90 अंक गिरकर 8,400.88 पर खुला। बुधवार को सेंसेक्स 8,773.78 पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' भी 81.85 अंकों (3.11प्रतिशत) की गिरावट के साथ 2553.15 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 2,634.20 के सबसे ऊपरी स्तर और 2502.90 के सबसे निचले स्तर भी पहुंचा था।
निफ्टी सुबह 0.80 अंक की मामूली गिरावट के साथ 2,634.20 पर खुला। बुधवार को निफ्टी 2635.00 पर बंद हुआ था।
बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांक भी गिरावट के साथ बंद हुए। मिडकैप सूचकांक 102.60 की गिरावट के साथ 2,895.79 पर और स्मालकैप 107.78 की गिरावट के बाद 3,385.34 पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*