हिलेरी के विदेशमंत्री बनने पर अटकलों का दौर जारी
वाशिंगटन, 19 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका में हिलेरी क्लिंटन के विदेशमंत्री बनने के बारे में अटकलों का बाजार गर्म है। परंतु ओबामा का हस्तांतरण दल इस मामले पर चुप्पी साधे हुए है।
वाशिंगटन, 19 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका में हिलेरी क्लिंटन के विदेशमंत्री बनने के बारे में अटकलों का बाजार गर्म है। परंतु ओबामा का हस्तांतरण दल इस मामले पर चुप्पी साधे हुए है।
कुछ लोगों का मानना है कि विदेशमंत्री का पद हिलेरी की रूचि के अनुरूप है। वहीं कुछ अन्य लोग मानते हैं कि सब कुछ नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बराक ओबामा के हस्तांतरण दल द्वारा की जा रही पूर्व राष्ट्रपति एवं हिलेरी के पति बिल क्लिंटन की व्यावसायिक गतिविधियों की समीक्षा पर निर्भर है।
गौरतलब है कि ओबामा ने पिछले गुरुवार को हिलेरी से मुलाकात के दौरान विदेशमंत्री के पद के बारे में चर्चा की थी। हिलेरी ने भी इसमें रुचि दिखाई थी।
समाचारों के अनुसार हिलेरी के सामने औपचारिक आग्रह पेश किए जाने के पहले ही ओबामा के हस्तांतरण दल ने, क्िंलटन के राष्ट्रपति पद से हटने के बाद की उनकी व्यावसायिक और अंतर्राष्ट्रीय गतिविधियों की समीक्षा आरंभ कर दी है।
वर्ष 2001 में जार्ज बुश को राष्ट्रपति पद का कार्यभार सौंपने के बाद क्लिंटन ने किताबों और भाषणों के माध्यम से 10 करोड़ डॉलर की रकम अर्जित की है। उनके विलियम जेफरसन क्लिंटन फाउंडेशन ने दुनिया भर में एड्स, मलेरिया और ग्लोबल वार्मिग से मुकाबले के लिए लाखों डॉलर की रकम जुटाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।