सोमालिया में 10 दिनों में अपहरण से जुड़ी 14 वारदातें
नई दिल्ली, 19 नवंबर (आईएएनएस)। सोमालिया तट के निकट समुद्री लुटेरों ने पिछले 10 दिनों में अपहरण की 14 सफल और असफल कोशिशें की है। मंगलवार व बुधवार को ही तीन जहाजों का अपहरण किया गया।
इंटरनेशनल मैरीटाइम ब्यूरो (आईएमबी) के मुताबिक इस साल सोमालियाई तट पर लुटेरों ने 92 जहाजों के अपहरण की कोशिश की, जिसमें से 36 मामलों में वे सफल रहे।
18-19 नवंबर : हांगकांग का ध्वज लगे हुए एक जहाज, किरीबाती मछुआरों के पोत और यूनानी जहाज का अपहरण।
15 नवंबर: सशस्त्र समुद्री लुटरों ने अदन की खाड़ी में एक रसायन टैंकर को अगवा किया। इसी दिन सऊदी अरब के तेल टैंकर पर हमला कर उसे अगवा किया गया।
14 नवंबर: तीन नौकाओं पर सवार लुटेरों ने एक तेल टैंकर का पीछा किया।
13 नवंबर: छह लुटेरों ने एक मालवाहक पोत का पीछा किया और उस पर गोलीबारी भी की।
12 नवंबर: लुटेरों ने अदन की खाड़ी में एक तेल टैंकर को अगवा करने की कोशिश की।
10 नवंबर: एक मालवाहक विमान पर गोलीबारी करते हुए लुटेरों ने दौ नौकाओं से इसका पीछा किया। इसी दिन लुटेरों ने एक रसायन टैंकर को अगवा कर लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।