मॉडल ने की अपने मां-बाप की हत्‍या
वो खूबसूरत मॉडल जो मिस मेरठ रह चुकी है। गत ग्यारह नवंबर को हुए इस दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए उत्तर प्रदेश ने पूर्व मिस मेरठ प्रियंका को एक किराए के मकान से गिरफ्तार किया।
प्रियंका अपने मां-बाप से बेहद नफरत करती थी। ये नफरत इस हद तक बढ़ गई थी कि उसने अपने माता-पिता के सारे लाड़ को दरकिनार करते हुए दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया।
चार साल पहले इसी प्रियंका की खूबसूरती का डंका पूरे मेरठ में बजा था। इसके सिर सजा था मिस मेरठ का खिताब लेकिन आज वो पुलिस की गिरफ्त में है। खूबसूरत और मासूम चेहरे को देखकर लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा कि प्रियंका ने अपने ही मां-बाप का कत्ल कर दिया। लेकिन पुलिस कहती है कि प्रियंका ने अपनी दोस्त के साथ मिलकर अपने ही मां-बाप को मार डाला।
11 नवंबर 2008 को मेरठ के एक घर से दो लाशें निकलीं। घऱ के मालिक प्रेमवीर सिंह और उनकी पत्नी संतोष का बड़ी ही बेरहमी से कत्ल कर दिया गया था। पुलिस तफ्तीश में जुटी थी लेकिन कातिल इतना शातिर था कि उसने कोई सुराग नहीं छोड़ा था। 7 दिन की तफ्तीश के बाद आखिरकार पुलिस ने गुत्थी सुलझा ली।
घरेलू हिंसा का परिणाम
इस हत्याकांड ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिये हैं। क्या नफरत इतनी बड़ी वजह थी कि प्रियंका ने अपने ही मां-बाप को मार डाला और उससे भी बड़ी बात, आखिर अपने ही मां-बाप से नफरत किसी बात को लेकर थी। सही मायने में यह घरेलू हिंसा का ही दुषपरिणाम है।
प्रियंका का कहना है कि उसका भाई उसे अक्सर न सिर्फ मारता-पीटता था बल्कि वो उसे अपने मां-बाप की नाजायज औलाद भी कहता था। उसके भाई ने उसकी लव मैरिज की बात भी फैला दी थी। भाई के जुल्मों से तंग आकर ही उसने घर छोड़ दिया। फिर उसकी मुलाकात अंजू से हुई। अंजू की कहानी भी प्रियंका से मिलती जुलती थी। बस दोनों में दोस्ती हो गई।
प्रियंका के मुताबिक वारदात की रात वो अपने मां-बाप से मिलने गई थी लेकिन वहां उसकी अपनी ही मां से गाली-गलौज हो गई। गुस्से में उसने मां का गला दबा दिया।
जब
मां
मर
गई
तो
एक
घंटे
तक
वो
उसी
कमरे
में
बैठी
रहीं
लेकिन
तभी
उसके
पिता
भी
वहां
आ
गए
और
मजबूरन
प्रियंका
को
उन्हें
भी
मारना
पड़ा।
हत्या
के
बाद
ये
दोनों
सहेलियां
चुपचाप
घर
से
निकल
गईं।
पुलिस
ने
प्रियंका
व
उस
की
सहेली
के
पास
से
पचास
हजार
रुपए,
सर्टिफिकेट,
वसीयत
की
कॉपी,
बैंक
चेक
बुक
और
पासबुक
भी
बरामद
किये
हैं।