क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

दक्षिण अफ्रीका में हर 26 सेकेंड में एक महिला बलात्कार की शिकार !

By Staff
Google Oneindia News

न्यूयार्क, 18 नवंबर (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीकी अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता चार्लीज थेरॉन का कहना है कि दक्षिण अफ्रीका में प्रति 26 सेकेंड में एक महिला बलात्कार की शिकार होती हैं। एकेडमी अवार्ड विजेता इस अभिनेत्री का कहना है कि उनकी देश की स्थिति भयावह है।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार थेरॉन को संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने संयुक्त राष्ट्र का शांति दूत नियुक्त किाय है। वे महिलाओं के खिलाफ हिंसा के खात्मे के लिए अभियान चलाएंगी।

न्यूयार्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में थेरॉन ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में महिलाओं की स्थिति भयावह बनी हुई है। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में हर तीन में से एक महिला बलात्कार का शिकार बनती हैं।

थेरॉन ने कैपटॉउन में महिलाओं के लिए एक विशेष संस्था की स्थापना की है। उनकी यह संस्था महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा और उनके जीवन में सुधार लाने के लिए काम करती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X