देश के शेयर बाजारों में गिरावट जारी (लीड-1)
मुंबई, 18 नवंबर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी गिरावट जारी रही। सेंसेक्स 354 और निफ्टी 116 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ।
बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' सोमवार के मुकाबले 354 अंकों (3.81प्रतिशत) की गिरावट के साथ 8,937.20 पर बंद हुआ। मंगलवार सुबह सेंसेक्स 206.89 अंकों की गिरावट के साथ 9,084.12 पर खुला था। सोमवार को सेंसेक्स 9,291.01 पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' भी 116.40 अंकों (4.16 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 2683.15 पर बंद हुआ। निफ्टी सुबह 2.9 अंकों की बढ़त के साथ 2,802.45 पर खुला। सोमवार को निफ्टी 2,799.55 पर बंद हुआ था।
बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांक भी गिरावट के साथ बंद हुए। मिडकैप सूचकांक 73.04 अंकों की गिरावट के साथ 3,060.32 पर और स्मालकैप 102.73 अंकों की गिरावट के बाद 3,558.66 पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*