क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

श्रीलंका ने 28 भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी की पुष्टि की (लीड)

By Staff
Google Oneindia News

चेन्नई, 18 नवंबर (आईएएनएस)। श्रीलंका सरकार ने 28 भारतीय मछुआरों के गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि कर दी है। इन मछुआरों को उनकी 7 नावों सहित श्रीलंकाई नौसेना ने मंगलवार तड़के गिरफ्तार कर लिया था।

श्रीलंकाई राजनयिक सूत्रों ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि इन मछुआरों को श्रीलंका तट से कोई 200 गज दूर नैना तिवू नामक क्षेत्र में गिरफ्तार किया गया।

उधर चेन्नई में एक पुलिस अधिकारी के अनुसार उन मछुआरों को उत्तरी श्रीलंका के कांकेसंतुराई में गिरफ्तार किया गया।

राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई आंध्रप्रदेश में 65 श्रीलंकाई मछुआरों की गिरफ्तारी की प्रतिक्रिया थी। कुछ श्रीलंकाई मछुआरों को तूतीकोरिन में भी पकड़ा गया है।

उधर श्रीलंका सरकार ने इन कयासों को निराधार बताया है कि भारतीय मछुआरों को जवाबी कार्रवाई के तहत गिरफ्तार किया गया। श्रीलंकाई राजनयिकों ने कहा कि भारतीय मछुआरे उस क्षेत्र में पहुंच गए थे, जो क्षेत्र वर्तमान व्यवस्था के तहत केवल श्रीलंकाई नौसेना के लिए आरक्षित है।

सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार मछुआरों को कायत्स द्वीप में एक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जा रहा है। यदि पूछताछ के दौरान कोई आपत्तिजनक बातें सामने नहीं आईं तो तीन सप्ताह के भीतर उन्हें रिहा कर दिया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X