क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

28 भारतीय मछुआरे श्रीलंका की हिरासत में

By Staff
Google Oneindia News

चेन्नई, 18 नवंबर (आईएएनएस)। श्रीलंकाई नौसेना ने मंगलवार तड़के कम से कम 28 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लेकर उनकी सात नौकाएं जब्त कर लीं। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी।

चेन्नई, 18 नवंबर (आईएएनएस)। श्रीलंकाई नौसेना ने मंगलवार तड़के कम से कम 28 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लेकर उनकी सात नौकाएं जब्त कर लीं। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने बताया, "मछुआरे सोमवार को 100 नौकाओं में सवार होकर समुद्र में गए थे। उनमें से सात नौकाओं और उनमें सवार 28 मछुआरों को श्रीलंका ने पकड़ लिया है।"

अधिकारी ने बताया कि वापस लौटे लोगों ने जानकारी दी कि श्रीलंका के उत्तरी कांकेसंतुरई में उन मछुआरों को पकड़ लिया गया।

राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक ऐसा लग रहा है कि यह कार्रवाई आंध्रप्रदेश में 65 श्रीलंकाई मछुआरों के पकड़े जाने के जवाब में की गई है। कुछ श्रीलंकाई मछुआरों को तूतीकोरिन में भी पकड़ा गया है।

श्रीलंका द्वारा भारतीय मछुआरों को पकड़ने की पिछले चार महीने में यह पहली घटना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X