तालिबान को हराने के लिए नई रणनीति चाहता है स्पेन
मैड्रिड, 18 नवंबर (आईएएनएस)। स्पेन ने अफगानितस्तान में तालिबान को हराने के लिए नई आतंकवाद निरोधी रणनीति बनाने का आह्वान किया है। यह जानकारी समाचार एजेंसी ईएफई ने मंगलवार को दी।
मैड्रिड, 18 नवंबर (आईएएनएस)। स्पेन ने अफगानितस्तान में तालिबान को हराने के लिए नई आतंकवाद निरोधी रणनीति बनाने का आह्वान किया है। यह जानकारी समाचार एजेंसी ईएफई ने मंगलवार को दी।
उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के नेतृत्व वाली अंतर्राष्ट्रीय सेना में स्पेन के करीब 800 सैनिक हैं। स्पेन की रक्षा मंत्री क्रैम चैसन ने संसद की रक्षा समिति को बताया कि अफगानिस्तान की समस्या हल करने के लिए सैन्य कार्रवाइयों के अतिरिक्त भी कदम उठाए जाने की जरूरत है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अफगानिस्तान की यह समस्या अंतर्राष्ट्रीय चुनौती बन सकती है।
रक्षा मंत्री नौ नवंबर को अफगानिस्तान में स्पेन के दो सैनिकों के मारे जाने के बारे में समिति को जानकारी दे रही थीं। उन्होंने कहा कि कानून एवं व्यवस्था बहाल करने के लिए अफगान सुरक्षा बलों की भूमिका बढ़ानी होगी। इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में बेहतर समन्वयन होना चाहिए और नागरिकों को हताहत होने से हर कीमत पर बचाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में स्थायित्व लाने के काम में पड़ोसी देश अफगानिस्तान को भी शामिल किया जाना चाहिए।
रक्षा मंत्री ने कहा कि अफगानिस्तान को अकेला छोड़ने का नतीजा सत्ता में तालिबान की वापसी, गृहयुद्ध, संगठित अपराधों और मादक पदार्थो की तस्करी में वृद्धि होगा।
अफगानिस्तान में अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजने का प्रस्ताव स्पेन ने पिछले सप्ताह ठुकरा दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।