गिरावट के साथ बंद हुए शेयर बाजार (लीड-1)
मुंबई, 17 नवंबर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार साप्ताहिक कारोबार के पहले दिन सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए। बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का सूचकांक 'सेंसेक्स' 94 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ।
मुंबई, 17 नवंबर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार साप्ताहिक कारोबार के पहले दिन सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए। बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का सूचकांक 'सेंसेक्स' 94 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ।
सेंसेक्स सुबह 11.05 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 9396.93 पर खुला। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 94 अंकों (1.01 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 9,291.01 पर बंद हुआ। शुक्रवार को सेंसेक्स 9285.42 पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' भी तीन अंकों बढ़त के साथ 2813.40 पर खुला लेकिन फिर उसमें भी गिरावट देखी गई और यह भी 11 अंकों (0.38 फीसदी) की गिरावट के साथ 2,799.55 पर बंद हुआ। शुक्रवार को निफ्टी 2810.35 पर बंद हुआ था।
बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांक भी गिरावट के साथ बंद हुए। मिडकैप 82.72 अंकों (2.57 प्रतिशत)की और स्मालकैप 103.66 अंकों (2.75 प्रतिशत) की गिरावट के साथ बंद हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*