ठाकरे के वारंट पर जमशेदपुर अदालत ने मांगा स्पष्टीकरण
रांची, 17 नवंबर (आईएएनएस)। जमशेदपुर की एक अदालत ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ जारी वारंट की तामीली के बारे में मुंबई पुलिस से सोमवार को स्पष्टीकरण मांगा।
रांची, 17 नवंबर (आईएएनएस)। जमशेदपुर की एक अदालत ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ जारी वारंट की तामीली के बारे में मुंबई पुलिस से सोमवार को स्पष्टीकरण मांगा।
ठाकरे को शनिवार को मुंबई में गिरफ्तार किए जाने के थोड़ी देर बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया था।
मनसे प्रमुख के खिलाफ याचिका दायर करने वाले वकील हामिद रजा ने आईएएनएस को जमशेदपुर से फोन पर बताया कि न्यायिक मजिस्ट्रेट ए.के. तिवारी ने मुंबई पुलिस से गिरफ्तारी वारंट के तामील किए जाने के बारे में रिपोर्ट तलब की है। अदालत ने ठाकरे की वह याचिका भी खारिज कर दी जिसमें उन्होंने मुकदमे की सुनवाई के दौरान अनुपस्थित रहने इजाजत मांगी थी।
हामिद ने कहा "मैंने ठाकरे के वकील के उस दावे को चुनौती दी है, जिसमें कहा गया था कि ठाकरे को गिरफ्तारी वारंट में जमानत मिल गई। अदालत ने सचाई की पुष्टि के लिए जमानत व वारंट की तामीली से जुड़े कागजात तलब किए हैं।''
मामले की अगली सुनवाई एक दिसंबर को होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।