सिंगापुर ओपन गोल्फ : जीव संयुक्त रूप से 7वें स्थान पर
सिंगापुर, 16 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के स्टार गोल्फ खिलाड़ी जीव मिल्खा सिंह बर्कलेस सिंगापुर ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के तीसरे दौर के बाद संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर कायम हैं।
सिंगापुर, 16 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के स्टार गोल्फ खिलाड़ी जीव मिल्खा सिंह बर्कलेस सिंगापुर ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के तीसरे दौर के बाद संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर कायम हैं।
जीव ने अब तक फाइव-अंडर 2089 का स्कोर हासिल किया है। तीसरे दौर के आखिर में जीव ने चार होल में चार पार हासिल करते हुए 67 का कार्ड खेला।
जीव के लिए अंतिम दौर काफी अहम होगा क्योंकि उनके सामने पार्डिग हेरिंगटन और चार्ली वी होंगे, ये दोनों भी फाइव अंडर पर हैं। तीसरा या चौथा स्थान पाकर जीव 'ऑर्डर ऑफ मेरिट' में अपनी स्थिति काफी मजबूत कर सकते हैं।
तीसरे दौर के बाद जीव ने कहा, "बर्डी लगाने में नाकाम रहने के बाद मैं थोड़ा निराश हो गया था लेकिन मुझे वापसी की उम्मीद थी क्योंकि मैं बढ़िया खेल रहा था। अब मैं खुश हूं।"
टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे दूसरे भारतीय खिलाड़ियों में गौरव घई संयुक्त रूप से 13वें स्थान पर चल रहे हैं जबकि दिग्विजय सिंह 47वें और शिव कपूर 61वें स्थान पर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।