सऊदी निर्माण कंपनी ने भारत में अपनी शाखा खोली
दुबई, 16 नवंबर (आईएएनएस)। सऊदी अरब की निर्माण कंपनी कंस्ट्रक्शन प्रोडक्ट्स होल्डिंग कारपोरेशन (सीपीसी) ने मिस्र और भारत के लिए दो निर्माण और इंजीनियरिंग इकाइयों का गठन किया है।
भारत के लिए बनाई गई निर्माण कंपनी का नाम प्रीफर्ड कंपनी फॉर इंजीनियरिंग (फोकस-इंडिया) और मिस्र की कंपनी का नाम फोकस फॉर इंजीनियरिंग सर्विस (फोकस) रखा गया है।
सीपीसी के प्रवक्ता और व्यापार विकास के निदेशक फैजल अलाक्वि ल के बयान में कहा गया है कि ये दोनों कंपनियां सीपीसी की सभी निर्माण योजनाओं के लिए डिजायन और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सहायता प्रदान करने के साथ ही भारत और मिस्र के उपभोक्ताओं को सेवा उपलब्ध कराएंगी।
बयान में कहा गया है कि मिस्र में कंपनी ने 200 इंजीनियरों को सेवा में रखा है और काहिरा से फोकस मिस्र ने कार्य करना आरंभ कर दिया है। भारत में कंपनी का मुख्यालय पुणे में होगा। भारत में फोकस-इंडिया के दिसंबर 2008 में काम आरंभ करने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।