जीव के खजाने में जमा हुआ एक और रत्न
सिंगापुर, 16 नवंबर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय सर्किट के सबसे सफल भारतीय गोल्फ खिलाड़ी जीव मिल्खा सिंह ने छठी बार एशियाई टूर खिताब जीत लिया है।
इस जीत के साथ जीव ने दूसरी बार एक वर्ष में तीन अलग-अलग टूर खिताब जीतने का कारनामा किया है। इससे पहले 2006 में भी उन्होंने एक वर्ष में तीन अलग-अलग टूर खिताब जीते थे।
इस वर्ष जीव ने यूरोपीय टूर के तहत बैंक आस्ट्रिया गोल्फ ओपन, जापान टूर के तहत नागासीमा सेगियो आमंत्रण सेगा सैमी कप और एशियाई टूर के तहत खेले गए बार्कलेस सिंगापुर ओपन का खिताब जीता है।
जीव ने '2008 एशियाई टूर आर्डर ऑफ मेरिट' खिताब भी अपने नाम किया। 2006 में भी जीव ने यह खिताब अपने नाम किया था।
भारत के बाहर जीव की खिताबी जीत का लेखा-जोखा :
एशियाई टूर खिताब-(6)
2008-बार्कलेस सिंगापुर ओपन
2006-वोल्वो चाइना ओपन
1999-लेक्सस इंटरनेशनल ओपन
1996-फिलिप मोरिस एशिया कप
1995-फिलिपींस क्लासिक, एशियन मैचप्ले चैंपियनशिप
यूरोपीय टूर खिताब-(3)
2008-बैंक आस्ट्रिया गोल्फ ओपन
2006-वोल्वो चाइना ओपन, वोल्वो मास्र्ट्स
जापान गोल्फ टूर खिताब-(3)
2008-नागासीमा सेगियो आमंत्रण सेगा सैमी कप
2006-कैसियो वल्र्ड ओपन, गोल्फ निप्पन सीरीज जीटी कप
अन्य अंतर्राष्ट्रीय खिताब -(4)
1995-थाईलैंड पीजीए चैंपियनशिप, टोयोटो क्राउन ओपन
1994-शिनहान दोंगहाई ओपन
1993-वुकित कैरा गोल्फ चैपियनशिप
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**