विस चुनाव : एक पूर्व पुलिस अधिकारी चला 'बदलाव का प्रतिनिधि' बनने!
नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। पुलिस की वर्दी उतारने के एक साल बाद आमोद कुमार कंठ अब राजनेता की अपनी नई भूमिका की तैयारी में हैं। अपराधियों से वर्षो तक लड़ने के बाद वह राजधानी की गरीब जनता के लिए 'बदलाव का प्रतिनिधि' बन कर मैदान में हैं।

61 वर्षीय आमोद कंठ संगम विहार विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। संगम विहार राजधानी की सबसे बड़ी मलिन बस्ती है। यह ऐसा क्षेत्र है जहां बिजली, पानी की आपूर्ति का बुरा हाल है। नालियां पूरे साल भर जाम रहती हैं और बजबजाती रहती हैं।
आमोद कंठ कहते हैं कि संगम विहार में लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी।
पिछले 33 सालों में भारतीय पुलिस सेवा में कई वरिष्ठ पदों पर काम कर चुके इतिहास व कानून के छात्र रहे आमोद कंठ ने कहा "पुलिस अधिकारी से सामाजिक कार्यकर्ता और उसके बाद एक राजनेता, यह हमारे लिए एक तार्किक व उत्तरोत्तर विकास की सीढ़ी है।''
आमोद कंठ ने अपने गैरसरकारी संगठन 'प्रयास' के कार्यालय में आईएएनएस को बताया "आम जनता व बदलाव के एक प्रतिनिधि के रूप में अपनी भूमिका के प्रति मेरे व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आएगा।''
आमोद कंठ ने कहा "एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में मैंने पीड़ित महिलाओं, बच्चों और विस्थापितों के लिए काम किया। राजनीति से मेरा जुड़ाव समाज के इस वर्ग के उत्थान के लिए मेरे दायरे को और बढ़ा देगा।''
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**