सिंगापुर ओपन गोल्फ : जीव बने चैंपियन (लीड-2)
सिंगापुर, 16 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के स्टार गोल्फ खिलाड़ी जीव मिल्खा सिंह ने 50 लाख डॉलर इनामी बार्कलेस सिंगापुर ओपन गोल्फ टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है।
सिंगापुर, 16 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के स्टार गोल्फ खिलाड़ी जीव मिल्खा सिंह ने 50 लाख डॉलर इनामी बार्कलेस सिंगापुर ओपन गोल्फ टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है।
देश के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी जीव ने इस जीत के साथ 'एशियाई ऑर्डर ऑफ मेरिट' खिताब भी अपने नाम कर लिया है।
तीसरे दौर के बाद संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर काबिज जीव ने अंतिम दौर में टू-अंडर 69 स्कोर हासिल किया। जीव ने कुल सेवन-अंडर 277 स्कोर के साथ खिताब जीत लिया।
जीव को पुरस्कार के तौर पर 80 हजार डॉलर मिले। सबसे अधिक धन कमाने वाले खिलाड़ियों की सूची में जीव ने 10 लाख डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है। यह मुकाम हासिल करने वाले वे पहले एशियाई खिलाड़ी हैं।
जीव ने अपनी कमाई 1,405,607 लाख डॉलर कर ली है। इसके साथ ही जीव ने अपने करियर में 2,759,191 लाख डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया।
इस जीत के साथ जीव ने दूसरी बार एक वर्ष में तीन अलग-अलग टूर खिताब जीतने का कारनामा किया है। इससे पहले 2006 में भी उन्होंने एक वर्ष में तीन अलग-अलग टूर खिताब जीते थे।
इस वर्ष जीव ने यूरोपीय टूर के तहत बैंक आस्ट्रिया गोल्फ ओपन, जापान टूर के तहत नागासीमा सेगियो आमंत्रण सेगा सैमी कप और एशियाई टूर के तहत खेले गए बार्कलेस सिंगापुर ओपन का खिताब जीता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*