चंद्रयान अभियान सफल हुआ

By Staff
Google Oneindia News

Chandrayaan
14 नवंबर,चंद्रयान के चांद के सतह पर शुक्रवार रात 8.31 बजे 'मून इंपैक्ट प्रोब' (एमआईपी) के उतरने के साथ ही भारत का इस ग्रह पर उपग्रह भेजने का अभियान सफल हो गया।

मानवरहित अंतरिक्ष यान चंद्रयान के साथ भेजे गए इस छोटे डिब्बे के आकार के उपग्रह के चारों भागों को तिरंगे के रंग में रंगा गया है। इस सफलता को हासिल करने वाला भारत धरती का चौथा देश बन गया है।

चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचा एमआईपी वहां पर वायुमंडल के नहीं होने के कारण कभी भी खत्म नहीं होगा।

शुक्रवार रात को चांद के सतह पर एमआईपी के पहुंचने के कुछ ही मिनट बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष जी. माधवन नायर ने इसकी जानकारी दी।

यहां इसरो में एक खचाखच भरे संवाददाता सम्मेलन में नायर ने कहा, "हमारे लिए चांद हमेशा से काफी रोचक विषय रहा है। हमने चांद का सफर सफलता पूर्वक तय कर लिया है।"

उन्होंने कहा कि एमआईपी ने एक खूबसूरत तस्वीर भेजी है, जिसका रिजोलुशन काफी अधिक है और उसका विश्लेषण किया जा रहा है।

देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X