क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

देश में कानून व्यवस्था की स्थिति 'बहुत अच्छी' : गृह मंत्री

By Staff
Google Oneindia News

चंडीगढ़, 15 नवंबर (आईएएनएस)। देश में आए दिन विस्फोट हो रहे हैं। कभी दिल्ली में तो कभी जयपुर और कभी गुवाहाटी में, लेकिन देश के गृह मंत्री शिवराज पाटिल की मानें तो देश में कानून व्यवस्था की स्थिति 'बहुत अच्छी' है।

चंडीगढ़, 15 नवंबर (आईएएनएस)। देश में आए दिन विस्फोट हो रहे हैं। कभी दिल्ली में तो कभी जयपुर और कभी गुवाहाटी में, लेकिन देश के गृह मंत्री शिवराज पाटिल की मानें तो देश में कानून व्यवस्था की स्थिति 'बहुत अच्छी' है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से चर्चा में पाटिल ने कहा, "देश में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत अच्छी है।"

अपनी बातों के समर्थन में पाटिल ने तर्क और आंकड़े भी प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया, "संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दौरान अब तक कुल 24,000 आतंकवादी घटनाएं हुईं जबकि पूर्ववर्ती राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के दौरान 36,000 ऐसी घटनाएं हुई।"

उन्होंने कहा कि संप्रग सरकार के दौरान महज 6000 लोग मारे गए जबकि राजग सरकार के दौरान 11,000 लोग मौत के शिकार हुए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X