2 भारतीय नाविकों की रिहाई के आसार बढ़े
लंदन, 15 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय अधिकारियों को उम्मीद है कि नवंबर के आखिर तक दक्षिण कोरिया में अवैध रूप से हिरासत में रखे गए दो भारतीय नाविकों की रिहाई की दिशा में अहम प्रगति हो सकती है।
लंदन, 15 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय अधिकारियों को उम्मीद है कि नवंबर के आखिर तक दक्षिण कोरिया में अवैध रूप से हिरासत में रखे गए दो भारतीय नाविकों की रिहाई की दिशा में अहम प्रगति हो सकती है।
दरअसल कैप्टन जसप्रीत चावला और मुख्य अधिकारी श्याम चेतन को दक्षिण कोरिया के पश्चिमी तट पर ताएन में तकरीबन एक वर्ष से हिरासत में रखा गया है।
दक्षिण कोरियाई प्रशासन ने चावला और चेतन समेत पांच लोगों को तेल से भरे एक मालवाहक जहाज के दुर्घटनाग्रस्त होने के सिलसिले में गिरफ्तार किया था।
इसी वर्ष 23 जून को एक जिला अदालत ने चावला और चेतन को सभी आरोपों से बरी कर दिया था। अभियोजन पक्ष ने उनके खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील की जहां मामला अब तक लटका हुआ है। इस मामले में भारतीय राजनयिकों ने अक्टूबर में लंदन स्थित संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ) में कड़े शब्दों में अपनी चिंता जताई थी।
जहाजरानी सचिव ए.पी.वी.एन. शर्मा ने आईएएनएस को बताया कि उम्मीद की जानी चाहिए कि इस पर कदम तेजी उठाए जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।