क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

अब चंद्रयान-1 के अन्य उपकरणों को सक्रिय करने की तैयारी

By Staff
Google Oneindia News

बेंगलुरू, 15 नवंबर (आईएएनएस)। चंद्रमा की सतह पर अपना पहला इंपैक्ट प्रोब उतारने के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) शनिवार को अंतरिक्षयान के साथ गए अन्य आठ उपकरणों को सक्रिय करने की तैयारी में जुट गया।

देश का पहला चंद्रयान-1 फिलहाल चंद्रमा के चारों ओर उसकी कक्षा में चक्कर काट रहा है और अगले दो वर्षो तक वह इसी तरह चक्कर काटता रहेगा।

35 किलो ग्राम वजन वाले मून इपैक्ट प्रोब(एमआईपी) के चारों ओर भारतीय तिरंगा चित्रित किया गया है। चंद्रमा पर उपस्थित अवयवों की जांच करने वाले इस उपकरण ने शुक्रवार को रात्रि 8.31 बजे चंद्रमा की सतह को स्पर्श कर लिया था। चंद्रयान-1 से अलग होने के बाद चंद्रमा की ओर बढ़ते हुए इसने चंद्रमा की उच्च दर्जे की तस्वीरें उतार कर भेजी है।

इसरो के एक प्रवक्ता ने शनिवार को आईएएनएस को बताया कि "हम एमआईपी द्वारा भेजे गए चित्रों व आंकड़ों का अध्ययन कर रहे हैं। हम चंद्रयान पर लगे अन्य आठ उपकरणों को भी अगले कुछ दिनों के भीतर सक्रिय करने की तैयारी कर रहे हैं।''

प्रवक्ता के अनुसार अभी इसकी कोई तारीख तय नहीं है, लेकिन इन उपकरणों को जल्द ही सक्रिय कर दिया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X