सिंगापुर ओपन गोल्फ : दिग्विजय और चौरसिया की अच्छी शुरुआत
सिंगापुर, 14 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के गोल्फ खिलाड़ी दिग्विजय सिंह और एस. एस. पी. चौरसिया सिंगापुर ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दौर में अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहे हैं।
सिंगापुर, 14 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के गोल्फ खिलाड़ी दिग्विजय सिंह और एस. एस. पी. चौरसिया सिंगापुर ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दौर में अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहे हैं।
दिग्विजय और चौरसिया ने पहले दौर के बाद वन-अंडर 70 स्कोर के साथ संयुक्त रूप से नौवां स्थान हासिल किया है।
दक्षिण अफ्रीका के अर्नी एल्स फाइव-अंडर-पार 66 स्कोर के साथ पहले स्थान पर चल रहे हैं।
भारत के स्टार गोल्फ खिलाड़ी जीव मिल्खा सिंह 17वें होल के बाद फोर-ओवर तक पहुंच सके हैं। जीव ने टू-ओवर 73 स्कोर हासिल किया है और वे गगनजीत भुल्लर तथा अर्जुन सिंह के साथ संयुक्त रूप से 45वें स्थान पर हैं।
भारत के ज्योति रंधावा 75 के स्कोर के साथ 87वें स्थान पर चल रहे हैं। दूसरे दौर में कट से बचने के लिए अटवाल को बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा।
इसके अलावा हिम्मत सिंह और अर्जुन अटवाल 76 स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 107वें स्थान पर चल रहे हैं। इसी तरह राहिल गंगजी 136वें स्थान पर हैं जबकि अनिर्बान लाहिरी 142वें स्थान पर चल रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।