क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

हरियाणा की मंत्री देश की सबसे धनी महिला : फोर्ब्स

By Staff
Google Oneindia News

चंडीगढ़, 14 नवंबर (आईएएनएस)। फोर्ब्स पत्रिका द्वारा जारी सबसे धनी भारतीयों की सूची में हरियाणा सरकार की एक अपेक्षाकृत कम चर्चित मंत्री सावित्री जिंदल भी शामिल हैं।

चंडीगढ़, 14 नवंबर (आईएएनएस)। फोर्ब्स पत्रिका द्वारा जारी सबसे धनी भारतीयों की सूची में हरियाणा सरकार की एक अपेक्षाकृत कम चर्चित मंत्री सावित्री जिंदल भी शामिल हैं।

जिंदल राजस्व, आपदा प्रबंधन, समेकन और पुनर्वास एवं आवास राज्य मंत्री हैं। वे कुरुक्षेत्र के सांसद और मशहूर उद्योगपति नवीन जिंदल की मां हैं।

फोर्ब्स के अनुसार सावित्री जिंदल के पास कुल मिलाकर 2.9 अरब डॉलर की संपत्ति है और उन्हें देश के सबसे धनी 40 लोगों की सूची में 12 वां स्थान दिया गया है। इस सूची में शामिल एक अन्य महिला टाइम्स ऑफ इंडिया समूह की प्रमुख इंदू जैन को 17 वां स्थान हासिल हुआ है।

सूची में मुकेश अंबानी को सबसे धनी भारतीय घोषित किया गया। उन्होंने स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल को पीछे छोड़कर यह स्थान हासिल किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X