बुश से सिख कैदियों के धार्मिक अधिकारों की रक्षा की मांग
न्यूयार्क, 14 नवंबर (आईएएनएस)। वियतनाम युद्ध के एक प्रमुख अमेरिकी सेनानी ने राष्ट्रपति जार्ज बुश से मांग की है कि वे फ्लोरिडा में सिख कैदियों के धार्मिक अधिकारों की रक्षा के लिए हस्तक्षेप करें।
न्यूयार्क, 14 नवंबर (आईएएनएस)। वियतनाम युद्ध के एक प्रमुख अमेरिकी सेनानी ने राष्ट्रपति जार्ज बुश से मांग की है कि वे फ्लोरिडा में सिख कैदियों के धार्मिक अधिकारों की रक्षा के लिए हस्तक्षेप करें।
गत 12 नवंबर को बुश के नाम लिखे पत्र में फ्रैंक पॉल टर्नी ने कहा है कि फ्लोरिडा के जैक्सनविले स्थित डूवल काउंटी जेल में जगमोहन सिंह आहूजा नाम के कैदी के बाल जबरन काटे गए।
टर्नी ने 20 वर्ष पहले सिख धर्म स्वीकार किया था। उन्होंने जेल प्रशासन के उस तर्क को एक बहाना करार दिया जिसमें उसने कहा था कि बाल सुरक्षा की दृष्टि से काटे गए थे।
अपने पत्र में टर्नी ने कहा , "यह धार्मिक अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार में हुए पहले संशोधन का उल्लंघन है।" उन्होंने इस संबंध में फ्लोरिडा के गवर्नर चार्ली क्रिस्ट के रुख पर भी चिंता जताई है।
टर्नी का यह भी कहना है कि अमेरिका में तकरीबन 500,000 सिख रहते हैं इससे उनमें आक्रोश पनप सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।