क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

चंद्रमा पर भारत की उपस्थिति दर्ज कराएगा तिरंगा : माधवन

By Staff
Google Oneindia News

बेंगलुरू, 14 नवंबर (आईएएनएस)। चंद्रमा की सतह पर शुक्रवार की रात को उतरने वाला मून इंपैक्ट प्रोब (एमआईपी) वहां पर भारत की उपस्थिति के महत्व को दर्शाएगा। यह बात भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख जी. माधवन नायर ने दी।

इसरो के अध्यक्ष नायर ने आईएएनएस को बताया कि चंद्रयान के साथ गए इस उपकरण के सतह पर उतरने का क्षण सभी भारतीयों के लिए महत्वपूर्ण होगा। इसके जरिए चंद्रमा के सतह पर तिरंगा स्थापित हो जाएगा, जो चंद्रमा पर भारत की उपस्थिति को बयान करेगा।

इस सफलता के बाद चंद्रमा पर अपना इंपैक्ट प्रोब स्थापित करने वाला भारत चौथा देश बन जाएगा। यह अपने आप में एक अनोखा मिशन होगा, क्योंकि जापान का कागुया अंतरिक्षयान या चीन का चेंज-ई अंतरिक्षयान इस तरह का कमाल नहीं कर पाया था।

केशरिया, सफेद व हरे रंग में रंगा 34 किलोग्राम वजन वाला यह प्रोब बॉक्स शाम 8.30 बजे चंद्रयान-1 से बाहर आने के 20 से 25 मिनट के भीतर चंद्रमा के सतह को स्पर्श करेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X