क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

60 के दहलीज पर प्रिंस चार्ल्स, क्या बनेंगे सम्राट?

By Staff
Google Oneindia News

लंदन, 13 नवंबर (आईएएनएस)। ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स शुक्रवार को अपना 60 वां जन्मदिन मनाएंगे लेकिन उम्र के इस पड़ाव में उनके अंदर यह सवाल जरूर उठ रहा होगा कि क्या वे सम्राट बन पाएंगे?

लंदन, 13 नवंबर (आईएएनएस)। ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स शुक्रवार को अपना 60 वां जन्मदिन मनाएंगे लेकिन उम्र के इस पड़ाव में उनके अंदर यह सवाल जरूर उठ रहा होगा कि क्या वे सम्राट बन पाएंगे?

चार्ल्स के इस सवाल का जवाब यदि किसी के पास है तो वे महारानी एलिजाबेथ हैं। सवाल यह भी उठ रहा है कि अपने बेटे के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर वे चार्ल्स की दिल की आवाज सुन पाएंगी या नहीं। ब्रिटिश मीडिया ऐसे ही सवालों पर लगातार खबरें प्रकाशित कर रहा है।

बुधवार को महारानी और ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग ने लंदन स्थित प्रिंस द्वारा गठित एक न्यास के कार्यालय पहुंचे। प्रिंस ने 30 वर्ष पूर्व युवाओं के लिए इस न्यास का गठन किया था।

इस मौके पर महारानी ने कहा कि प्रिंस फिलिप और उनके लिए चार्ल्स के सामाजिक सेवा और लोगों की भलाई के काम के बारे में जानने से ज्यादा खुशी या सुकून की कोई बात नहीं हो सकती। महारानी के सार्वजनिक बयान के उत्तर में प्रिंस ने उनका शुक्रिया अदा किया।

दूसरी ओर विभिन्न ब्रिटिश समाचार पत्रों में प्रिंस के सम्राट बनने की संभावनाओं को लेकर बहस छिड़ी हुई है वैसे इस महत्वपूर्ण बहस का उत्तर तो सिर्फ महारानी के पास ही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X