पाक में आत्मघाती हमले में 3 की मौत

पाकिस्तान के चारसड्डा जिले में शबकदर तहसील के एक स्कूल में विस्फोटकों से लदी कार को हमलावर ने उड़ा दिया। इस घटना में तीन लोग मारे गए और 20 से अधिक घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक तीन सुरक्षाकर्मी स्कूल में स्थित एक ठिकाने में प्रवेश कर रहे थे कि मुख्य दरवाजे पर ही एक आत्मघाती हमलावर ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाते हुए विस्फोट कर दिया।
गौरतलब है कि मंगलवार को भी पेशावर के एक खेल परिसर में हुए आत्मघाती हमले में तीन लोग मारे गए थे और 20 घायल हो गए थे।


Click it and Unblock the Notifications