यूपी: छह गैंगमैन ट्रेन से कटकर मरे

यह घटना सुबह तड़के हुई, जब रेलवे ट्रैक पर लगभग एक दर्जन गैंगमैन काम कर रहे थे, कि इसी बीच दुर्ग से छपरा जा रही सारनाथ एक्सप्रेस की चपेट मे आ जाने से छह गैंगमैनो की कटकर मृत्यु हो गई।
सूत्रों के मुताबिक जिस समय सारनाथ एक्प्रेस के आने का समय था तब ये मजदूर बगल के ट्रैक पर काम कर रहे थे। उस ट्रैक पर मालगाड़ी को आता देख ये मजदूर दूसरे ट्रैक की तरफ भागे, जिस पर तेजी से आ रही सारनाथ एक्सप्रेस से कटकर उनकी मौत हो गई।
उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आर डी बाजपेयी के अनुसार घटना के जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उक्त दुर्घटना में मरे सभी छह लोगों की शिनाख्त हो गई है। घटना की जानकारी लगते ही रेलवे और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications