महत्‍वपूर्ण हैं भारत-अमेरिकी रिश्ते: ओबामा

प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों के मुताबिक फोन पर ओबामा ने कहा कि अमेरिका-भारत रणनीतिक संबंध बहुत ही महत्वपूर्ण साझेदारी है। नया प्रशासन सभी वैश्विक मसलों पर भारत के साथ मिलकर काम करना चाहता है।
वहीं मनमोहन सिंह ने कहा कि भारत-अमेरिकी संबंध बहुत अच्छे हैं लेकिन हम उन्हें और आगे ले जाना चाहते हैं। मनमोहन सिंह ने कहा कि ओबामा की जीत दमित लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। ओबामा ने भी पहले वित्तमंत्री और अब प्रधानमंत्री के रूप में मनमोहन सिंह के देश को दिए योगदान की प्रशंसा की।
प्रधानमंत्री ने नई चुनौतियों से निपटने में ओबामा के कामयाब रहने की कामना की। मनमोहन सिंह ने ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल को भारत आने का निमंत्रण भी दिया।
राष्ट्रपति चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते ही ओबामा ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी समेत विश्व के 15 देशों के प्रमुखों से फोन पर बातचीत की।


Click it and Unblock the Notifications