राष्ट्रपति के ओहदे को मिस करुंगा: बुश

बुश ने यह बात मीडिया के उस सवाल पर कही, जिसमें उनसे पूछा गया था कि वो पदमुक्त होने के बाद सबसे ज्यादा किस चीज को याद करेंगे। मीडिया के इस सवाल पर बुश पहले मुसकुराये और फिर बोले कि राष्ट्र पति होते हुए उन्हें कभी न्यूयार्क के थका देने वाले ट्रैफ्कि नहीं जूझना पड़ा।
शायद सबसे ज्यादा याद इसी बात की आयेगी। दसरी सबसे बड़ी बात यह कि राष्ट्रपति होने के साथ-साथ वह अमरीकी सेना के सर्वोच्च कमांडर रहे हैं। पदमुक्त होने के बाद वो रौब भी खत्म हो जाएगा। बुश ने कहा कि अपनी रौबदार बातें मन में हमेशा के लिये रहेंगी।
बुश ने कहा कि अमरीकी फौज की वर्दी में सैनिको से मिलते हुये उन्हें सबसे ज्यादा खुशी होती है। लोग सेना की वर्दी में एक दूसरे से हाथ मिलाते है और अमरीका की शान में चार चांद लग जाते हैं।
बुश ने कहा कि पिछले आठ साल में उनका सेना के साथ अलग ही रिश्ता रहा है। उनके कार्यकाल में ही अमरीकी फौज ने अफ्गानिस्तान और इराक गईं और जंग लड़ी। श्री बुश मानते है कि उनके जेहन में अब भी वह तस्वीर साफ हैं जब अमरीकी सैनिक करीब एक साल से इराक में तैनात थे। फ्रंट पर खड़े सैनिकों के चेहरे पर मुस्कुराहट बरकरार थी।


Click it and Unblock the Notifications