'हिंदू नेताओं को फंसा रही है केंद्र सरकार'

राजनाथ ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि महाराष्ट्र के आतंकवाद-निरोधक दस्ते (एटीएस) के पास हिंदू धार्मिक नेताओं के खिलाफ कोई सबूत नहीं है, लेकिन वह केंद्र की कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार द्वारा रची गई साजिश के तहत लगातार उन्हें फंसा रही है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि संप्रग सरकार जानबूझकर हिंदू नेताओं को निशाना बनाकर आतंकवाद को एक सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रही है। इससे देश में हिंदुओं और मुसलमानों का ध्रुवीकरण हो सकता है।
राजनाथ सिंह ने पार्टी के सांसद आदित्यनाथ का खुलकर बचाव करते हुए कहा कि आदित्यनाथ को वो निजी तौर पर जानते हैं। वे ऐसे इंसान नहीं हैं जो किसी आतंकवादी गतिविधि में शामिल हों। कांग्रेस आतंकवाद से निपटने में नाकाम रही है और अब उन्हें निशाना बनाने की कोशिश कर रही है।
गौरतलब है कि एटीएस ने मुंबई की अदालत में एक अर्जी दाखिल कर एक प्रमुख हिंदू नेता से पूछताछ करने की इजाजत मांगी है तथा इस संबंध में उत्तरप्रदेश सरकार से सहयोग दिलाने की बात कही है।


Click it and Unblock the Notifications