स्पेक्ट्रम आवंटन की सीबीआई जांच की मांग

BJP
नई दिल्ली, 12 नवंबर: मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी (सीपीएम) के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने स्‍पेक्‍ट्रम आवंटन पर सवाल उठाये हैं। भाजपा ने केंद्र सरकार से कथित स्पेक्ट्रम घोटाले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग की है।

भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने बताया कि केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ए राजा ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने उन्हें पत्र लिखकर स्पेक्ट्रम का अपारदर्शी वितरण करने का सुझाव दिया है।

यदि वास्तव में ऐसा कोई पत्र लिखा गया है तो भाजपा यह मांग करती है कि राजा इस पत्र को सार्वजनिक करें। उन्‍होंने दावा किया कि देश में उठ रहा स्पेक्ट्रम विवाद शीघ्र ही सारे घोटालों की जननी साबित होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+