आतंकवाद की वास्तविक समस्या पर पर्दा डाल रही है सरकार: भाजपा
नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि वह आतंकवाद को समाज के हर तबके के साथ जोड़कर वास्तविक समस्या पर पर्दा डाल रही है।
राजधानी स्थित भाजपा मुख्यालय में बुधवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए पार्टी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेसनीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार पर आतंकवाद के नाम पर घिनौनी राजनीति करने का आरोप लगाया।
नकवी ने कहा, "सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ जो रवैया अपना रखा है, उससे दुनिया भर में यह संदेश जा रहा है कि भारत एक आतंकवादी देश है। यहां हर व्यक्ति को शक के दायरे में लाकर खड़ा कर दिया गया है। ऐसा लग रहा है कि मानो पूरा देश ही आतंकवादी हो गया है।"
उन्होंने कहा कि सरकार के इस रवैये से जनता में व्यापक आक्रोश है। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर से जुड़े सवाल पर नकवी ने कहा, "सरकार के पास यदि कोई प्रमाण है तो उसे सामने लाए लेकिन वह इस घटना की जांच की जानकारियां लीक कर रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications