राजकोट से शुरू होगी पीटरसन की अग्निपरीक्षा

नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के साथ खेली जाने वाली सात मैचों की एकदिवसीय श्रंखला के लिए इंग्लैंड की टीम बुधवार को राजकोट पहुंच रही है।

नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के साथ खेली जाने वाली सात मैचों की एकदिवसीय श्रंखला के लिए इंग्लैंड की टीम बुधवार को राजकोट पहुंच रही है।

14 नवंबर को माधवराव सिंधिया स्टेडियम में पहला मैच खेला जाना है और इसी के साथ इंग्लैंड के कप्तान केविन पीटरसन की अग्निपरीक्षा शुरू हो जाएगी।

पीटरसन ने तीन महीने पहले माइकल वॉन से कप्तानी हासिल की है। अपनी कप्तानी में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को अपने ही घर में हराकर काफी कुछ साबित किया है लेकिन भारतीय पिचों पर उनकी टीम के साथ-साथ उनके व्यक्तिगत हुनर की भी जबरदस्त परीक्षा होगी।

पीटरसन एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं लेकिन खुद को सफल कप्तान साबित करने के लिए उन्हें भारत को इस श्रंखला में पराजित करना होगा।

एक लिहाज से उनके लिए यह 'एसिड टेस्ट' की तरह है क्योंकि पीटर मूर्स से पहले इंग्लैंड को कोच रह चुके डंकन फ्लेचर ने साफ शब्दों में कहा है कि भारत दौरा पीटरसन के भाग्य की कहानी लिखेगा।

फ्लेचर ने तो यहां तक कहा है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पीटरसन की टीम ने शानदार खेल दिखाया। इस लिहाज से अगले विश्व कप के लिए उसकी दावेदारी काफी मजबूत हुई है लेकिन इस बात पर मुहर तभी लगेगी, जब इंग्लिश टीम भारत को उसी के घर में हरा दे।

इंग्लैंड के लिए भारत दौरा आसान नहीं होगा। यह कहने की जरूरत नहीं कि भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं। नए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में सभी खिलाड़ी शेर की मानिंद दहाड़ रहे हैं। गेंदबाजों से लेकर बल्लेबाजों तक सभी फार्म में हैं। ऐसे में भारतीय टीम को हराने के लिए इंग्लिश टीम को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

दूसरी ओर, मंगलवार को मुंबई में खेले गए अभ्यास मैच के साथ इंग्लैंड की 'पोल' खुलने लगी है। पहले अभ्यास मैच में तो उसने शानदार जीत दर्ज की थी लेकिन दूसरे मैच में 124 रनों की हार ने उसे अंदर ही अंदर कमजोर कर दिया होगा। और फिर उसके दो तेज गेंदबाज-स्टुअर्ट ब्रॉड और रेयान साइडबॉटम पूरी तरह फिट नहीं है, जो कि उसके लिए चिंता का विषय है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+