संयुक्त राष्ट्र ने अफगानिस्तान में नागरिकों की मौतों पर खेद जताया

संयुक्त राष्ट्र, 12 नवंबर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने अफगानिस्तान में नागरिकों की मौतों चिंता जाहिर की।

संयुक्त राष्ट्र, 12 नवंबर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने अफगानिस्तान में नागरिकों की मौतों चिंता जाहिर की।

न्यूयार्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में मंगलवार को मून ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि नागरिकों के खिलाफ हमले अस्वीकार्य हैं।

मून ने कहा कि रणनीति बनाते समय सुरक्षा बलों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि नागरिकों को इससे कुछ नुकसान नहीं पहुंचे।

अफगानिस्तान में हताहत होने वाले नागरिकों की संख्या के बारे में कोई आधिकारिक आंकड़ा तो नहीं है लेकिन उनकी संख्या हजारों में होने का अनुमान है। अफगानिस्तान की करजई सरकार यह मसला कई बार अमेरिकी प्रशासन और नाटो नेतृत्व के समक्ष उठा चुकी है।

अफगानिस्तान में अमेरिका के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा बलों ने अल-कायदा और तालिबान लड़ाकों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। विश्लेषकों का मानना है कि सुरक्षा बलों के अभियानों में हताहत होने वाले नागरिकों की बढ़ती तादाद से नुकसान हो सकता है क्योंकि इनकी वजह से स्थानीय लोगों का रुझान तालिबानियों की ओर हो सकता है। दूसरी ओर तालिबानी आतंकवादी नागरिकों का इस्तेमाल ढाल के रूप में करते हैं।

मून पिछले एक साल में कई बार अफगानिस्तान में आतंकवाद विरोधी कार्रवाइयों के दौरान नागरिकों के मारे जाने पर चिंता जाहिर कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि वे कई बार इस मसले पर अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई और नाटो महासचिव से बात कर चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+