अहम है भारत-अमेरिकी रिश्ते : ओबामा

नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बराक ओबामा ने बुधवार तड़के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से फोन पर बातचीत में कहा कि नया अमेरिकी प्रशासन सभी वैश्विक मसलों पर भारत के साथ मिलकर कार्य करने का इच्छुक है।

नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बराक ओबामा ने बुधवार तड़के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से फोन पर बातचीत में कहा कि नया अमेरिकी प्रशासन सभी वैश्विक मसलों पर भारत के साथ मिलकर कार्य करने का इच्छुक है।

प्रधानमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि मनमोहन सिंह ने कहा कि ओबामा की जीत दमित लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। ओबामा ने भी पहले वित्त मंत्री और अब प्रधानमंत्री के रूप में मनमोहन सिंह के देश को दिए योगदान की प्रशंसा की।

अधिकारी ने बताया कि ओबामा ने कहा, "अमेरिका-भारत रणनीतिक संबंध बहुत ही महत्वपूर्ण साझेदारी है।"

ओबामा ने फोन पर कहा, "नया प्रशासन सभी वैश्विक मसलों पर भारत के साथ मिलकर काम करना चाहता है।" मनमोहन सिंह ने कहा कि भारत-अमेरिकी संबंध बहुत अच्छे हैं लेकिन हम उन्हें और आगे ले जाना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री ने नई चुनौतियों से निपटने में ओबामा के कामयाब रहने की कामना की। मनमोहन सिंह ने ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल को भारत आने का निमंत्रण भी दिया।

महज एक दिन पहले ही खाड़ी देशों की यात्रा से लौटते समय मनमोहन सिंह ने कहा था कि कुछ दिन पहले ओबामा उनसे बातचीत करना चाहते थे लेकिन उनके यात्रा पर होने की वजह से संपर्क नहीं हो सका।

राष्ट्रपति चुनाव में कामयाबी मिलते ही ओबामा ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी समेत विश्व के 15 नेताओं से बातचीत की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+