विस चुनाव : छत्तीसगढ़ में आम आदमी तक नहीं पहुंच रहा केंद्र का पैसा : राहुल (लीड-1)

धमतरी(छत्तीसगढ़), 12 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण केंद्र सरकार द्वारा प्रति वर्ष भेजा जाने वाला 80 अरब रुपया छत्तीसगढ़ में आम लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है, जबकि नक्सलवाद यहां अपने चरम पर पहुंच गया है।

पहले चरण के मतदान के दो दिन पहले बुधवार को रायपुर से 60 किलोमीटर दूर यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सांसद राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार केंद्र सरकार पर पक्षपात का झूठा आरोप लगाती रही है।

राहुल गांधी ने कहा कि जब केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) सरकार थी तो छत्तीसगढ़ को केंद्र से प्रति वर्ष मात्र 8 अरब रुपए ही दिए जाते थे।

कांग्रेस महासचिव ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार केंद्र पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाती है, लेकिन इसने छत्तीसगढ़ में अपने कार्यकाल के दौरान आतंकवाद को चरम पर पहुंचा दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+