व्यस्त कार्यक्रम में बदलाव लाएंगे जीव, मेजर जीतने का लक्ष्य
सेनटोसा (सिंगापुर), 12 नवंबर (आईएएनएस)। अपने करियर का पहला मेजर खिताब जीतने का लक्ष्य लेकर चल रहे भारत के स्टार गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने खुद को फिट रखने के लिए अगले वर्ष कुछ प्रतियोगिताओं से अपने को अलग रखने का फैसला किया है।
सेनटोसा (सिंगापुर), 12 नवंबर (आईएएनएस)। अपने करियर का पहला मेजर खिताब जीतने का लक्ष्य लेकर चल रहे भारत के स्टार गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने खुद को फिट रखने के लिए अगले वर्ष कुछ प्रतियोगिताओं से अपने को अलग रखने का फैसला किया है।
बार्कलेज सिंगापुर ओपन गोल्फ टूर्नामेंट की पूर्व संध्या पर आईएएनएस से बात करते हुए जीव ने कहा, "अगले वर्ष मैं थोड़ी धीमी रफ्तार से चलूंगा। हाल के दिनों में मैं बहुत व्यस्त रहा, जिससे मेरा प्रदर्शन प्रभावित हुआ। इसी कारण मैं चोट से पूरी तरह उबर नहीं सका। अगले वर्ष मैं कुछ प्रतियोगिताओं को अपनी सूची से निकाल दूंगा।"
दुनिया के सबसे व्यस्त गोल्फ खिलाड़ियों में एक जीव ने स्वीकार किया कि इस वर्ष उन्होंने सिर्फ इसलिए इतनी सारी प्रतियोगिताओं में शिरकत की क्योंकि वे तीन टूर में हिस्सा लेने की अपनी बाध्यता का निर्वाह करना चाहते थे।
जीव ने कहा, "अगले साल से मैं यूरोप और अमेरिका पर ध्यान केंद्रित करुं गा। मेरे फिजियो ने आराम की सलाह दी है, लिहाजा मेरा लक्ष्य कम से कम लेकिन जरूरी प्रतियोगिताओं में खेलने का होगा।"
जीव ने कहा कि इस वर्ष उनका मुख्य लक्ष्य 'आर्डर ऑफ मेरिट' में पहले-15 में स्थान बनाना था।
अपने दूसरे 'एशियन टूर ऑर्डर ऑफ मेरिट' के लिए प्रयासरत जीव ने कहा, "मैं अपना लक्ष्य पाने में सफल रहा और 12वें स्थान पर रहा। अब मैं मास्टर्स को छोड़कर सभी मेजर प्रतियोगिताओं में खेल सकूंगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications