विस चुनाव : भाजपा के खिलाफ शरद करेंगे धुआंधार चुनावी प्रचार

नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर भारतीयों के मुद्दे पर इस्तीफे को लेकर गरमाई बिहार की राजनीति के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) के बीच मतभेद अभी थमा भी नहीं था कि दोनों दलों के बीच खटास का एक और बहाना सामने आ गया।

भाजपा और जदयू दोनों बेशक ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रमुख घटक दल हैं और बिहार में दोनों की संयुक्त सरकार है लेकिन मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में जदयू ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जदयू अध्यक्ष शरद यादव इन राज्यों में भाजपा के खिलाफ मंगलवार से धुआंधार चुनाव प्रचार करेंगे।

यादव मंगलवार को खजुराहो पहुंचेंगे और अगले 20 से 22 दिनों तक मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करेंगे। वे सिर्फ मध्यप्रदेश में 40 सभाएं करेंगे। पार्टी ने मध्यप्रदेश में 50 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। राज्य विधानसभा के पिछले चुनाव में जदयू को एकमात्र बड़वारा विधानसभा सीट पर सफलता मिली थी। पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष सरोज बच्चन नायक यहां से चुनाव जीती थी। नायक इस दफा बोहरीबंद से चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा ने एकमात्र यही सीट जदयू के लिए छोड़ी है।

जदयू की छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष आनंद मिश्रा ने आईएएनएस को बताया, "छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर जदयू ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। पार्टी ने अपने अधिकांश उम्मीदवार राज्य के उत्तरी पूर्वी इलाके में उतारे हैं। सरगुजा जिले की पांच सीटों और कोरिया व कोरबा जिले की दो-दो सीटों पर पार्टी ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं।"

उल्लेखनीय है कि गुजरात विधानसभा के पिछले चुनाव में भी जदयू ने कई सीटों पर भाजपा के खिलाफ अपना उम्मीदवार उतारा था। हालांकि किसी भी सीट पर पार्टी को सफलता नहीं मिली थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+