केंद्र सरकार हिंदू नेताओं को फंसा रही है : राजनाथ सिंह

रायपुर, 12 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार पर आरोप लगाया है कि वह जानबूझकर हिंदू नेताओं पर निशाना साध रही है और उन्हें 26 सितंबर के मालेगांव विस्फोट मामले में फंसा रही है।

राजनाथ ने बुधवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "महाराष्ट्र के आतंकवाद-निरोधक दस्ते (एटीएस) के पास हिंदू धार्मिक नेताओं के खिलाफ कोई सबूत नहीं है, लेकिन वह केंद्र की कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार द्वारा रची गई साजिश के तहत लगातार उन्हें फंसा रही है।"

उन्होंने कहा कि संप्रग सरकार जानबूझकर हिंदू नेताओं को निशाना बनाकर आतंकवाद को एक सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रही है। इससे देश में हिंदुओं और मुसलमानों का ध्रुवीकरण हो जाएगा।

भाजपा अध्यक्ष ने उत्तरप्रदेश से पार्टी के सांसद आदित्यनाथ का खुलकर बचाव किया। आदित्यनाथ ने मालेगांव विस्फोट में उनका हाथ होने के बारे लगाई जा रही अटकलबाजियों के बाद मंगलवार को एटीएस को उन्हें गिरफ्तार करने की चेतावनी दी थी।

राजनाथ ने कहा, "मैं निजी तौर पर आदित्यनाथ को जानता हूं और वे ऐसे इंसान नहीं हैं जो किसी आतंकवादी गतिविधि में शामिल हों। कांग्रेस आतंकवाद से निपटने में नाकाम रही है और अब उन्हें निशाना बनाने की कोशिश कर रही है।"

उन्होंने कहा, "कांग्रेस सरकार द्वारा हिंदू धार्मिक नेताओं को फंसाने के प्रयास से देश भर के हिंदू समुदाय में आक्रोश पनप रहा है।"

एटीएस ने सोमवार को मुंबई की अदालत में एक अर्जी दाखिल कर एक प्रमुख हिंदू नेता से पूछताछ करने की इजाजत मांगी है तथा इस संबंध में उत्तरप्रदेश सरकार से सहयोग दिलाने की बात कही है। एटीएस ने फरुखाबाद और पूर्वी उत्तरप्रदेश में गुपचुप अभियान चलाकर मालेगांव विस्फोटों के लिए ठोस सबूत जुटाए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+