कांग्रेस ने मारग्रेट को बाहर का रास्ता दिखाया
नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मारग्रेट अल्वा को बुधवार को पार्टी महासचिव पद के साथ-साथ कांग्रेस कार्यकारिणी तथा केंद्रीय चुनाव समिति से भी हटा दिया गया।
नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मारग्रेट अल्वा को बुधवार को पार्टी महासचिव पद के साथ-साथ कांग्रेस कार्यकारिणी तथा केंद्रीय चुनाव समिति से भी हटा दिया गया।
अल्वा से महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा और मिजोरम का प्रभार भी वापस ले लिया गया। मिजोरम में आगामी दो दिसंबर को चुनाव होने वाले हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता शकील अहमद ने आईएएनएस को बताया, "कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यह फैसला अनुशासन समिति के अध्यक्ष ए. के. एंटनी की रिपोर्ट पर लिया है।"
अल्वा ने मंगलवार को खुद पर अनुशासनहीनता का आरोप लगने के बाद महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कर्नाटक विधानसभा चुनावों में पार्टी टिकट बेचे जाने का आरोप लगाया था।
पिछले सप्ताह उन्होंने एक साक्षात्कार में सवाल उठाया था कि उनके पुत्र निवेदित और पूर्व केंद्रीय मंत्री सी. के. जाफर शरीफ के पौत्र को कर्नाटक चुनावों में टिकट नहीं दिया गया जबकि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और जम्मू एवं कश्मीर में होने जा रहे चुनावों में 20 से ज्यादा नेताओं के संबंधियों को टिकट दिए गए हैं।
अल्वा ने कहा था, "क्या मेरा पुत्र और शरीफ का पौत्र आतंकवादी या तस्कर थे जो उन्हें टिकट से वंचित रखा गया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications