विस चुनाव : राजस्थान के लिए भाजपा की दूसरी सूची गुरुवार को

नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। राजस्थान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा जारी उम्मीदवारों की पहली सूची को लेकर प्रदेश भाजपा में उठा असंतोष अभी थमा भी नहीं है कि पार्टी ने गुरुवार को दूसरी सूची जारी करने का मन बना लिया है। पार्टी ने इसके लिए गुरुवार सुबह पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुलाई है।

पूर्व पार्टी अध्यक्ष एम. वेंकैया नायडू ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, "गुरुवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होनी है। इस बैठक में राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की जाएगी।"

उन्होंने कहा, "आगामी 18 नवम्बर को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथी है। इसके बाद पार्टी वहां जोरदार चुनाव अभियान शुरू करेगी।" उन्होंने उम्मीद जताई कि राजस्थान में पार्टी सत्ता में वापसी करेगी।

उल्लेखनीय है कि पार्टी ने पिछले दिनों 95 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। बाद में इसमें से एक उम्मीदवार के नाम को वापस ले लिया गया था। पार्टी ने कुछ विधानसभा सीटों पर कांग्रेस से आए नेताओं को टिकट दिया था जिसे लेकर पार्टी की प्रदेश इकाई में जबरदस्त विरोध चल प्रारंभ हो गया है।

बहरहाल, भाजपा को अभी 100 और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करनी है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा ने जनता दल-युनाइटेड (जदयू) के लिए तीन सीटें कुशलगढ़, बागीडोरा और तिआरा छोड़ने का फैसला किया है। इंडियन नेशनल लोक दल के लिए भी पार्टी दो सीटें छोड़ सकती है। गुरुवार को भाजपा लगभग 90 उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+